कोशिका क्या है What is cell in hindi


What is cell( कोशिका क्या है )

कोशिका क्या है What is cell  in hindi


कोशिकाएँ  शरीर में पाई जाने वाली एक मुलभुत रचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई है  जो शरीर मे पाया जाना वाला सबसे छोटा रूप होता है जिसे हम केवल मिक्रोस्कोप के द्वारा ही देख सकते है

कोशिका हमारे शरीर मे करोड़ो की सख्या मे पायी जाती है कोशिकाए मुख्य रूप से जीवन की सभी क्रिया के संचालन की झमता रखती है | सजीवों का प्र्त्येक अंग एक या अनेक कोशिका सा मिलकर बना होता है सजीवों  मे पाए  जाने वाले विभिन अंगो की  कोशिकाओं अलग अलग होती है लेकिन सजीवों में पाई  जाने कोशिकाओं की मुलभुत   सरचना एक समान ही होती है.                                                 
 कुछ सजीवों का शरीर केवल एक कोशिका से ही बना होता है उन  सजीवों को हम एक   कोशिकीय सजीव( जैसे - जीवाणु ) कहते है परन्तु कुछ सजीव ऐसे भी होते है जो अनेको   कोशिकाओं से मिलकर बना होते है उन प्रकार के सजीवों को हम बहुकोशिकीय सजीव   (जैसे- मनुष्य) कहते है कोशिकाओं की उत्पत्ति और विनाश की क्रिया लगातार चलती   रहती है प्र्त्येक कोशिका की उत्पत्ति पहले से उपस्थित किसी कोशिका के द्वारा ही होती   है 






कोशिका क्या है What is cell  in hindi



Structure of Cell ( कोशिका की रचना )

प्र्त्येक कोशिका के तीन भाग होते है 

  1. कोशिका कला ( Cell membrane 
  2. कोशिकाद्रव्य ( Cytoplasm)
  3. केन्द्रक ( Nucleus)

कोशिका कला ( Cell membrane)

कोशिका कला एक पतली झिल्ली  होती है जो कोशिका के  सबसे बाहर से आवरण या परत   बनाती है कोशिका कला से  ही सभी कोशिका को सहारा मिलता है  कोशिका कला के विभिन कार्य होता है 

  1. कोशिका के  बाहर से आवरण या परत  बनाकर कोशिका के कोमल सरचनाओं की रक्षा करती है
  2. इसका मुख्य कार्य कोशिका रक्त से पोषक तत्व व ऑक्सीजन ग्रहण करना और व्यर्थ पदार्थ जैसे कार्बन-डाईऑक्साइड  का निष्कासन करती है 
  3. यह कोशिका में आने-जाने वाले सभी पदार्थ पर नियंत्रण रखती है 

 इसे भी पढ़े- कोशिका विभाजन क्या होता है 

कोशिकाद्रव ( Cytoplasm) 

केन्द्रक( Nucleus) को छोड़कर कोशिका के भीतरी  समस्त भाग को ही कोशिकाद्रव कहते है कोशिका का सम्पूर्ण जीवन कोशिकाद्रव पर ही आधारित होता है इसी में कोशिका की सभी महत्वपूर्ण क्रिया (जैसे- वृद्धि- क्रिया , पाचन ,श्वसन , उत्सर्जित, उत्तेजिनसीलता , प्रजनन इत्यादि निर्भर करती है | इसके अंदर बहुत सी रसायनिक क्रिया भी होती रहती है 


   

केन्द्रक (Nucleus)

कोशिका के  समस्त कार्यो का संचालन केंद्र केन्द्रक का द्वारा ही होता है केन्द्रक कोशिका में पाया जाने वाले तरल पदार्थ कोशिकाद्रव में तैरता रहता है यह अधिकतर मध्य में ही पाया जाता है इसकी आकृति निश्चित नहीं होती है जिस पकार मानव की सभी क्रियाओ पर नियंत्रण मस्तिष्क रखता है ठीक उसी पकार कोशिका की सभी क्रियाओ पर केन्द्रक नियंत्रण करता है इसके अंदर ही केन्द्रिका ( Nucleolus) तथा पितृसूत्र ( Chromosomes) पाए जाते है 


केन्द्रककला (Nuclear membrane) 

केन्द्रककला केन्द्रक के चारो और के आवरण को कहते है जिसके अंदर निम्न बहुत कुछ पाया जाता है 


केन्द्रिका (Nucleolus) 

केन्द्रिका मुख्य रूप से केन्द्रक के अंदर पायी जाती है जिसके अंदर RNA पाया जाता है कोशिका विभाजन की अवस्था में केन्द्रिका लुप्त हो जाता है परन्तु बाद में स्वम वापस आ जाता है 













  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, please let me know