कंकाल तंत्र ( Skeletal System ) क्या है कंकाल ( अस्थि ) के प्रकार


 कंकाल तंत्र ( Skeletal System ) क्या है 




कंकाल तंत्र ( Skeletal System )- मानव शरीर निर्माण का मुख्य आधार अस्थियो या हड्डीओं से बना होता है शरीर इनसे ही एक विशेष आकार पाता है और ढाचों का निर्माण करता है यह शरीर को सहारा देती है और गतिशील बनाने में सहायक है 


शरीर में विभिन आकारों और आकृति की लगभग 20  अस्थियाँ होती है अस्थिपिजंर  मजबूत ढाचों  का निर्माण करती है यह आंतरिक अंगो जैसे- ह्र्दय , फेफड़ो , दिमाग तथा रीढ़ की हड्डी की सुरक्षा करता है अस्थिपिंजर मासपेशी के साथ मिलकर काम करती है जिससे शरीर गतिशील हो जाता है 

कंकाल के मुख्य कार्य 

  1. यह एक ढाचों  का काम करता है तथा कोमल अंगो जैसे- कपाल अस्थि मस्तिस्क की , पसली ( Ribs ) ह्र्दय एवं फेफड़ो की ,, उत्तको अदि को सहारा देता है 
  2. यह अस्थि मज्जा ( Bone marrow ) में रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है 
  3. यह शरीर के संचालन का कार्य करता है 
  4. अगर शरीर के तरल पर्दार्थ में कैल्सियम की कमी हो जाती है तो यह कैल्सियम की पूर्ति करते है 

कंकाल ( अस्थि ) के प्रकार 

  • लम्बी हड्डी ( Long Bone )
  • छोटी हड्डी ( short Bone )
  • चपटी हड्डी ( Flat bone )
  • असमाकृति ( Irregular Bone )

लम्बी हड्डी  (Long Bone)

इस प्रकार की लम्बी हड्डी में एक स्तम्भ ( Shaft ) तथा सिरों पर दो नौब ( Knob )  बनी होती है लम्बी हड्डी तंतु जाल से ढकी होती है परन्तु जहा हड्डी एक दूसरी को जोड़ती है वहा तंतु से रहित होती है इस हड्डी के अंतर्गत ऊपर तथा निचले बाजु ( ह्यूमरस , अलना ), जांघ तथा टांग  ( फ्यूमरस , टिबिया तथा फिबुला ) हाथो तथा पावो की अंगुलिया आदि आते है 

छोटी हड्डी ( Short Bone )

इस प्रकार की अस्थि की लम्बाई , चौड़ाई , मोटाई लगभग एक समान होती है  छोटी अस्थि केवल कलाई तथा टखनों में पायी जाती है यह केवल सिमित गति वाली होती है 

चपटी हड्डी ( Flat Bone )

यह हड्डी पतली एवं चौड़ी एवं कुछ मुड़ी हुई होती है इस प्रकार की हड्डी में पसली ( Ribs ) , Scapula , Sternum तथा कपाल की अस्थियाँ आदि होती है इस प्रकार की अस्थिओं में लाल अस्थि मज्जा रहती है ये अस्थि मुख्य अन्तरंगो की रक्षा करती है 

असमाकृति हड्डी ( Irregular Bones )

यह हड्डी थोड़ी पेचीदा होती है इनका आकार निश्चित नहीं होता है यह हड्डी मुख्य रीढ़  की हड्डी, खोपड़ी की हड्डी में पायी जाती है 


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, please let me know