गति (Motion) , गति के प्रकार (Types of Motion)


 गति (Motion)


किसी भी वस्तु की प्रारम्भिक   में होने वाले बदलाव को गति कहा  जाता है जिससे किसी भी वस्तु के स्थान में परिवर्तन हो जाता है स्थान परिवर्तन किसी भी बाह्र्य बल के द्वारा हो सकता है 


गति के प्रकार (Types of Motion)


  1. सरल रेखीय गति   ( LINEAR MOTION )                                                                                                                    
  2. कोणीय गति    ( ANGULAR MOTION )                                                                                                                       
  3. साधारण गति  ( GENERAL MOTION )

सरल रेखीय गति ( Linear Motion)


एक सीधी लाइन में होने वाली गति को ही सरल रेखीय गति कहते है 

इस प्रकार की गति में एक सीधी लाइन में ही गति होती है 

उदाहरण के लिए साइकिल , बाइक या कार , ट्रैन आदि वाहन के द्वारा होने वाली एक सीधी रेखा में गति को हम सरल रेखीय गति कहते है 



कोणीय गति ( Angular Motion)


एक केंद्र के चारो और होने वाली गति को ही कोणीय गति कहते है 

उदाहरण के लिए पंखे , हेलीकाप्टर की पंखड़ी , साइकिल , बाइक या कार के टायर एक निश्चित केंद्र के चारो और गति करते है इस प्रकार की गति को ही हम कोणीय गति कहते है 



साधारण गति ( General Motion )


इस प्रकार की गति में सरल रेखीय व कोणीय दोनों प्रकार की गति होती है अथवा एक सीधी लाइन में भी गति होती है और एक केंद्र के चारो और भी गति होती है 

उदाहरण के लिए साइकिल , कार , बाइक के द्वारा एक सीधी रेखा में गति करना व उनके टायर के द्वारा एक केंद्र के चारो और होने वाली गति को हम साधारण गति कहते है 










कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, please let me know