शक्ति क्या होती है


Definition of Strength (शक्ति   की परिभाषा )

शक्ति क्या होती है


किसी प्रतिरोध के विरुद्ध किये जाने वाले कार्य को ही शक्ति कहते है शक्ति मुख्यतः मासपेशी संकुचन , ऐच्छिक मासपेशी संकुचन और न्यूरो मस्कुलर सिस्टम के द्वारा  प्राप्त की जाती है क्योकि सभी खेलों की सभी हलचल मासपेशी के संकुचन से संचालित होती है सभी प्रकार के खेलो में शक्ति का प्रयोग अलग-अलग प्रकार से होता है कुछ खेलो में शारीरिक  शक्ति की जरूरत कम होती है  जैसे-लूडो , कैरम , शतरंज आदि |


जबकि कुछ खेलों में शक्ति की जरूरत ज्यादा होती है वेट-लिफ्टिंग , कबड्डी , वॉलीबॉल , क्रिकेट , फुटबॉल , एथलेटिक्स , हॉकी  आदि |   जबकि कुछ खेलो में शक्ति की जरूरत सामान्य होती है जैसे- योग , शूटिंग, आदि |  सभी खेल पूर्ण रूप से शारीरिक शक्ति पर ही निर्भर करते है  अर्थात अलग-अलग प्रयोग होने के  कारण शक्ति को तीन प्रकार में बाटा गया है


  1. Maximum Strength ( अधिकतम शक्ति   ) 
  2. Explosive Strength ( विस्फोटक शक्ति   )
  3. Strength Endurance (शक्ति सहनशीलता)


Maximum Strength ( अधिकतम शक्ति   )

किसी प्रतिरोध के विरुद्ध अधिकतम किये जाने वाले कार्य या अधिकतम प्रतिरोध के विरुद्ध किये जाने वाले कार्य  को ही अधिकतम शक्ति कहते है इस शक्ति के दौरान मासपेशीओ से अधिकतम ताकत को लगाया जाता है इस शक्ति में अधिकतम ताकत केवल एक्छिक मासपेशी के संकुचन से ही प्राप्त होती है जिसमे मासपेशी के सभी तंतु एक साथ मिलकर ही अधिकतम शक्ति प्राप्त कराता है अधिकतम शक्ति मुख्य रूप से मासपेशीओ पर निर्भर करती है|





Explosive Strength ( विस्फोटक शक्ति   )

किसी प्रतिरोध के विरुद्ध तेज गति से किये जाने वाले कार्य को ही विस्फोटक शक्ति कहते है इस प्रकार की शक्ति , शक्ति क्षमता व गति क्षमता से मिलकर बनती है विस्फोटक शक्ति मुख्यतः तीन भागो में विभाजित होती है|    






Start Strength 

इस प्रकार की शक्ति मुख्यतः  किसी भी खेल हलचल को शुरू करने के लिए प्रयोग की जाती है जैसे की - स्प्रिंट स्टार्ट , वेट लिफ्टिंग|  


शक्ति   गति ( Strength Speed )

इस प्रकार की शक्ति का प्रयोग अधिकतम प्रतिरोध के विरुद्ध उच्च गति से कार्य में किया जाता है जैसे- थ्रो , जम्प|  


गति शक्ति   ( Speed Strength )

इस प्रकार की शक्ति का प्रयोग कम प्रतिरोध के विरुद्ध कार्य करने में किया जाता है जो सभी टीम में खेले जाते है|  




शक्ति   सहनशीलता ( Strength Endurance )

इस प्रकार की शक्ति का प्रयोग किसी प्रतिरोध के विरुद्ध थकावट की दशा में किया जाता है यह शक्ति भी दो गति क्षमता से बनती है|  




शक्ति   सहनशीलता  (Strength Endurance)

इस प्रकार की शक्ति का प्रयोग उच्च प्रतिरोध के विरुद्ध थकावट की दशा में किया जाता है इस प्रकार की शक्ति मुख्यतः लम्बी अवधि के खेल में प्रयोग होती है|  


सहनशीलता शक्ति  ( Endurance Strength ) 

इस प्रकार की शक्ति का प्रयोग कम प्रतिरोध के विरुद्ध थकावट की दशा में किया जाता है जैसे- तैरना , रोड साइकिलिंग|  


 शक्ति  को बढ़ाने के उपाय 

ताकत  वह क्षमता है जिसे हम ट्रेनिंग के द्वारा बढ़ाया जाता है इसके अंतर्गत हमे ये जानने होगा की वे कोन-कोन से कारक है जिनके द्वारा हम ताकत को बढ़ा  सकते है ताकत मुख्य रूप से हमारी मासपेशी पर निर्भर करती है हमारी मासपेशी का आकार जितना अधिक होगा ताकत भी उतनी अधिक प्राप्त होगी तो चलिये जानते है कैसे ताकत को बढ़ा सकते है 

  •  ताकत बढ़ाने के लिये हमे सामान्य कार्यो से अधिक काम करना पड़ेगा शरीर पर अधिक             जोर देने देने से ही मासपेशी के आकार में परिवर्तन  होता है                                        अधिकतम ताकत बढ़ाने के लिये हमे भार प्रसिक्षण करना होता है जिसमे भारी कसरत           होती  है जिससे हमारी मासपेशी के आकार में परिवर्तन बहुत तेजी से आता है                                 
  • एरोबिक व्यायाम ताकत बढ़ाने में लाभकारी होते है ये व्यायाम ऑक्सीजन की उपस्थ्ति में किये जाते है 

 


 

  



 

      

     

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, please let me know